Breaking News

‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी ने मार्गों का किया निरीक्षण।

‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी ने मार्गों का किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जुलूस की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान कही।

पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत तथा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित जुलूस मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात डायवर्जन, बैरियर प्वाइंट, पिकेटिंग व्यवस्था, संवेदनशील एवं हाई-रिस्क स्थलों की पहचान, पैदल गश्त मार्ग, पुलिस बल की तैनाती, एम्बुलेंस एवं फायर यूनिट की उपलब्धता सहित सभी तैयारियों का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत मजबूत रखी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से जुलूस मार्ग की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर आमजन को पूर्व सूचना देने तथा जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को सशक्त बनाते हुए किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं आयोजनकर्ताओं से संवाद कर तैयारियों की जानकारी ली और शांति, सौहार्द एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!