Breaking News

सैयदराजा में बेखौफ चोरों का आतंक, सूने घर को बनाया निशाना; लाखों के जेवर व नकदी चोरी।

सैयदराजा में बेखौफ चोरों का आतंक, सूने घर को बनाया निशाना; लाखों के जेवर व नकदी चोरी।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली, सैयदराजा। सैयदराजा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। ताजा मामला नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड नंबर-8 सुभाष नगर का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार शुक्रवार से घर पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने पीछे के दरवाजे के रास्ते छत के सहारे घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर के अंदर तीन कमरों में रखे बक्सों, अलमारियों और संदूकों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। खाली किए गए बक्से कमरों में ही छोड़ दिए गए।

रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में रात्रि गश्त और पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती वारदातों के बावजूद चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखना यह होगा कि पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा कब करती है और सक्रिय चोरों पर कब शिकंजा कसती है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!