Breaking News

उझानी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल, सड़क खुदाई बनी हादसे की वजह।

उझानी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल, सड़क खुदाई बनी हादसे की वजह।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी (बदायूं)। नगर के बदायूं रोड स्थित सरोरा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव गोरामई निवासी राजीव (45 वर्ष) पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। हादसे में राजीव के चाचा बीरेंद्र (50 वर्ष) और उसका छोटा भाई अमित (15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

सड़क खुदाई को बताया जा रहा हादसे का कारण।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कल्याण सिंह चौक से घंटाघर चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा दोनों ओर की पटरियों को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिया गया है। जगह संकरी होने के कारण बाइक सवार को बचने का मौका नहीं मिला और वह ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!