Breaking News

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, दूध के कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर।

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, दूध के कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत कादरगंज गंगा घाट पुल के पास सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कादरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान महेंद्र (45 वर्ष) पुत्र रामदास, निवासी सम्राट अशोक नगर, बदायूं के रूप में हुई है। वह खाद्य रसद विभाग में कर्मचारी थे। महेंद्र की पत्नी कमलेश (40 वर्ष) भी इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठीं।

जानकारी के अनुसार, दंपती सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के बहोरा गांव में अपने साढू रक्षपाल के घर आयोजित तेहरवीं की दावत में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी कादरगंज गंगा पुल के पास यह भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तुरंत दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार सीएचसी गंजडुंडवारा पहुंच गए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!