Breaking News

साइकिल सवार बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, दीवार से टकराई, चार लोग घायल।

साइकिल सवार बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, दीवार से टकराई, चार लोग घायल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रमौली गांव में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। साइकिल सवार एक बच्चे को बचाने के प्रयास में ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार करी गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक यादव, 50 वर्षीय रेशमा देवी, 8 वर्षीय युवराज और 4 वर्षीय लाडो अपनी निजी ब्रेजा कार से चंदौली किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चहनियां–धानापुर मुख्य मार्ग पर रमौली के पास पहुंची, सामने अचानक एक साइकिल सवार बच्चा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे कार नियंत्रण खो बैठी और पास की दीवार से टकरा गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला और सरकारी एम्बुलेंस की मदद से चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं बृजेश यादव और गोलू यादव को भी हल्की चोटें आई हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!