Breaking News

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौली गंज के रंगमंच पर चल रही रामलीला में मेघनाथ-लक्ष्मण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों को त्रेतायुग की रामकथा का साक्षात अनुभव करा दिया।

मंचन के दौरान युद्धभूमि में मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवादों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। इसके बाद मेघनाथ द्वारा शक्ति बाण चलाए जाने से लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। भाई लक्ष्मण को मूर्छित देखकर प्रभु श्रीराम की व्याकुलता और उनके असीम प्रेम का मार्मिक दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

पूरे मंचन के दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, शानदार संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रामलीला का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश। संवाददाता, …