Breaking News

सोरों पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चार लाख की ज्वैलरी बरामद।

सोरों पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चार लाख की ज्वैलरी बरामद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। थाना सोरों पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 5,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद ज्वैलरी की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को सुंदरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी मोहल्ला रामसिंहपुरा, थाना सोरों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28/29 अक्टूबर की रात उनका परिवार नगरिया स्थित मकान पर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले में थाना सोरों पर मुकदमा अपराध संख्या 415/26, धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान मेला ग्राउंड, कस्बा सोरों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी जाटव पुत्र राममूर्ति निवासी बदरिया, थाना सोरों तथा शिवम उर्फ भूरा पुत्र बिजेंद्र निवासी बदरिया, थाना सोरों के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की छोटी बालियां, एक मिनी सोने का लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की रेशम पट्टी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की माला और 5,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सनी जाटव के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, बरामदगी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी शिवम उर्फ भूरा का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से संबंधित बताया गया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना सोरों के लोकेश भाटी, उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार, आरक्षी रूपेश कुमार, आरक्षी विकास आर्य और आरक्षी प्रशांत शर्मा शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

पेंशनर 1 नवंबर से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र।

राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों से समय पर प्रमाण-पत्र जमा …