Breaking News

डी पॉल स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम।

डी पॉल स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को समर्पित प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी एवं प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 10 के छात्र संकल्प वार्ष्णेय के प्रभावशाली भाषण से हुआ। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने और राष्ट्रीय एकता की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस रेड, येलो, ब्लू और ग्रीन के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सामान्य ज्ञान, ऐतिहासिक जानकारी और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें एकता, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

पेंशनर 1 नवंबर से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र।

राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों से समय पर प्रमाण-पत्र जमा …