Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती।

सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक जननायक ही नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे। उन्होंने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और देश में आपसी भाईचारे एवं एकता की मिसाल कायम की। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस मौके पर अमित मथुरिया, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह जाटव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र दिवाकर, कल्याण सिंह यादव, एडवोकेट राजीव यादव, रजनेश पाठक, शिवम यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष अंटू सिंह सागर, राजेंद्र सिंह जाटव, रंजीत यादव, बबलेश यादव, लाखन सिंह, मेहराज खान, अफजाल फारुकी, वसीम कुरैशी, मो. शाकिर, अमरनाथ दिवाकर, विक्रम सागर, तहजीब अहमद, छत्रपाल जाटव, राजेश कश्यप, शिव कुमार यादव, अमीर हुसैन, एडवोकेट कपिलदेव, अनिकेत सागर सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

भाकियू टिकैत में आमिर बाबा की घर वापसी, प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी।

प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने कराई संगठन में वापसी, किसान हितों की लड़ाई को मजबूती …