Breaking News

बिसौली के महोरी गांव में ब्रह्मदेव मेला शुरू, सपा नेता सतीश प्रेमी ने किया उद्घाटन।

बिसौली के महोरी गांव में ब्रह्मदेव मेला शुरू, सपा नेता सतीश प्रेमी ने किया उद्घाटन।

आई एम खान 

बिसौली: विधानसभा क्षेत्र के गांव महोरी में ब्रह्मदेव मेले का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री प्रेमी ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को संजोए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान एवरन सिंह प्रधान, हरविंदर यादव, विकाश यादव, रविंद्र यादव, एड. रामजीमल, राजवीर सिंह यादव, विपिन यादव, कपिलदेव और मोहम्मद शाकिर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …