Breaking News

बिसौली: समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव ‘बाबूजी’ का निधन, कछला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव ‘बाबूजी’ का निधन, कछला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

आई एम खान 

बिसौली: आदिशक्ति पीठ माता काली शिव मंदिर धाम बंजरिया के संस्थापक संरक्षक, हनुमत भक्त और समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव ‘बाबूजी’ का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही हजारों लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए।

उनका अंतिम संस्कार भागीरथ घाट, कछला पर किया गया। उनके पुत्रों—संजीव यादव, डॉ. प्रमोद यादव, अवधेश यादव, शंकर यादव, भूपेंद्र यादव, भुवनेश यादव (तथा एक अन्य संजीव यादव)—भाई हरपाल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में मुखाग्नि दी गई।

अंतिम यात्रा और संस्कार में नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव, एडवोकेट मुकेश शर्मा, जेई मनोज यादव, सुधीर चौहान, अमित पंडित, प्रधान वीर सिंह यादव, इशू यादव, अनुपम गुप्ता, अमित अग्रवाल, गुड्डू पाराशरी, मुनीश सक्सेना और गौरीशंकर कथूरिया समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …