Breaking News

कासगंज में 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कलेक्ट्रेट में कसी कमर।

कासगंज में 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कलेक्ट्रेट में कसी कमर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक व प्रेसवार्ता संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से तैयारियों का फीडबैक लिया।

जिले में यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और विकसित भारत 2047 के संकल्प से आमजन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार के 12 और प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के साथ योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ जैसे प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। सामाजिक गतिविधियों के तहत रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा कार्यकम चलेंगे, जबकि विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण व क्विज प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को माइक्रो लेवल कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, मैदान के अभाव में दूर जाने वाले बच्चों को मिला घर के पास सहारा।

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, …