Breaking News

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला के औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनुपस्थित रसोइया का वेतन रोकने के निर्देश।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला के औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनुपस्थित रसोइया का वेतन रोकने के निर्देश।

बदायूं: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को समरेर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ज्योत्सना मल्ल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। निरीक्षण के समय विद्यालय की प्रभारी वार्डन सीमा मिश्रा अपने स्टाफ के साथ उपस्थित मिलीं, लेकिन सहायक रसोइया राजकुमारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गईं।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से कड़ा कदम उठाया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित पाई गई सहायक रसोइया राजकुमारी का 18 अगस्त 2026 का एक दिन का वेतन आहरित न किया जाए। इस औचक निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी बारीकी से जायजा लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: दातागंज नगर पालिका में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ और महिला कल्याण योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित, दिलाई गई शपथ।

बदायूं: दातागंज नगर पालिका में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ और महिला कल्याण योजनाओं पर …