Breaking News

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने समरेर सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने समरेर सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश।

बदायूं: मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदायूं, गामिनी सिंगला ने 18 अगस्त 2026 को समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई बिंदुओं पर सख्त निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बालिका छात्रावास की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने छात्रावास में पानी की निर्बाध और समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही, परिसर में खराब पड़ी लाइटों और पंखों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जांच के दौरान यह गंभीर मामला सामने आया कि विद्यालय की कुछ अध्यापिकाओं द्वारा तय रोस्टर के मुताबिक रात्रि निवास नहीं किया जा रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि रोस्टर के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और अध्यापिकाओं का अनिवार्य रूप से रात्रि निवास सुनिश्चित किया जाए।

सीडीओ गामिनी सिंगला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं को उच्च स्तर की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देने को कहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: दातागंज नगर पालिका में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ और महिला कल्याण योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित, दिलाई गई शपथ।

बदायूं: दातागंज नगर पालिका में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ और महिला कल्याण योजनाओं पर …