Breaking News

शाहजहांपुर: जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धर्मेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने प्रचार वाहन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वाहन जनपद शाहजहांपुर की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, गांवों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा तथा आमजन को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के निस्तारण के लिए जागरूक करेगा।

उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने न्यायालयों में लंबित वादों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किया जाए, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नेहा आनंद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमार-तृतीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अपेक्षा सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं एलएडीसीएस के अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी में सुपरवाइजरों की बैठक, 16 नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण; घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक।

बहेड़ी में सुपरवाइजरों की बैठक, 16 नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण; घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक। …