Breaking News

कासगंज: डीएम ने बरकुला के प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

डीएम ने बरकुला के प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह ने विकासखंड सोरों क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरकुला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में तैनात शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। विद्यालय में कुल तीन सहायक अध्यापक तैनात बताए गए, जिनमें से दो सहायक अध्यापक प्रशिक्षण के लिए गए हुए हैं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कक्षा-कक्षों समेत विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनके शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। डीएम ने विद्यालय में स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Spread the love

Check Also

सहसवान में बिजली चोरी का खुलासा, बिना मीटर ई-रिक्शा चार्ज करते मिले।

सहसवान में बिजली चोरी का खुलासा, बिना मीटर ई-रिक्शा चार्ज करते मिले। प्रधान संपादक, रवि …