Breaking News

बिसौली: एसडीबी पब्लिक स्कूल में बुजुर्गों के नाम बच्चों ने लिखे भावुक खत, लिया सम्मान का संकल्प। 

एसडीबी पब्लिक स्कूल में बुजुर्गों के नाम बच्चों ने लिखे भावुक खत, लिया सम्मान का संकल्प। 

आई एम खान 

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही। इसमें कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा और अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ बुजुर्गों के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के नाम भावपूर्ण पत्र लिखकर उनके प्रति अपने प्रेम और कृतज्ञता की भावनाएं व्यक्त कीं।

गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे, उनकी बातों का सम्मान करेंगे और उनकी जरूरतों में सहयोग करते हुए सेवा भाव बनाए रखेंगे। विद्यार्थियों को बताया गया कि वास्तविक समृद्धि केवल धन-संपत्ति से नहीं, बल्कि सत्यनिष्ठा, संस्कार, प्रेम, सेवा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से मिलती है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेने और सदैव उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने बच्चों से सत्य, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता कथूरिया, शिल्पी गर्ग, प्रियेेश शखधर, अनमोल सिंह, स्वाति अग्रवाल, गायत्री मिश्रा, पवित्र पाठक और ललित राघव का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …