Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव, सजी अमरनाथ गुफा की मनमोहक झांकी।

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव, सजी अमरनाथ गुफा की मनमोहक झांकी।

आई एम खान 

बिसौली: नगर की श्रीराम कृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवांशिका जागृति सभा की ओर से एक भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया।

महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक सावन गीतों और उल्लास के साथ हुआ। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और सावन के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान राधा-कृष्ण के स्वरूप में सुंदर प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से हाउजी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण श्री अमरनाथ जी की दिव्य झांकी रही। इस झांकी में बालटाल और पहलगाम से रास्ता बनाते हुए चंदनवाड़ी, शेषनाग और काली माता मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के सजीव दर्शन कराए गए। यह झांकी उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। अग्रवांशिका जागृति सभा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नीलम गर्ग, प्राची, राधिका अग्रवाल, श्वेता और रितिका सहित कई गणमान्य महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद, कछला गंगा घाट का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण।

कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद, कछला गंगा घाट का अधिकारियों …