Breaking News

शाहजहांपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जागरूकता शिविर।

विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जागरूकता शिविर।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अपेक्षा सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और माताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

उन्होंने उपस्थित माताओं से अपील की कि वे जन्म के बाद शिशु को केवल माँ का दूध ही पिलाएं तथा छह माह पूरे होने के बाद घर का बना पौष्टिक पूरक आहार शुरू करें। साथ ही, उन्होंने कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी और कहा कि माँ का दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

शिविर में डॉ. समीर कुमार ने जानकारी दी कि माँ के दूध में मौजूद पोषक तत्व शिशु के मस्तिष्क और आंखों के बेहतर विकास में अत्यधिक सहायक होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित स्तनपान से माँ और बच्चे के बीच भावनात्मक रिश्ते और अधिक मजबूत होते हैं।

इस अवसर पर डॉ. जीवन ज्योति और एआरओ अरविंद कुमार ने भी विश्व स्तनपान सप्ताह के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन लोक अदालत के लिपिक मोहम्मद अफजल द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान बीपीएम आनंद सिंह, बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, हेल्थ सुपरवाइजर, फार्मासिस्ट और पैरालीगल वॉलंटियर अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, जर्जर तारों में हुआ जोरदार ब्लास्ट; बाल-बाल बचे लोग।

कासगंज: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, जर्जर तारों में हुआ जोरदार ब्लास्ट; बाल-बाल बचे लोग। …