Breaking News

बहेड़ी में रहस्यमयी हालात में किसान नेता की मौत, दो साथी जिंदगी की जंग लड़ रहे; नशे के नेटवर्क पर उठे गंभीर सवाल।

बहेड़ी में रहस्यमयी हालात में किसान नेता की मौत, दो साथी जिंदगी की जंग लड़ रहे; नशे के नेटवर्क पर उठे गंभीर सवाल।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: बहेड़ी कस्बा गुरुवार सुबह उस समय गम और बेचैनी में डूब गया, जब भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के प्रदेश महासचिव (तराई) मोहम्मद शोएब पुत्र लाइक अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर फैली। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार और किसान संगठनों में गहरी चिंता छा गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त की रात शोएब अपने दो साथियों नदीम खान उर्फ टार्जन और एक अन्य युवक नदीम के साथ थे। देर रात अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जाता है कि नदीम खान की हालत सबसे पहले गंभीर हुई, जबकि शोएब की स्थिति सुबह ज्यादा खराब हो गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों अन्य युवकों का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस घटना ने पूरे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि मामला नशे के सेवन से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक प्रक्रिया पूरी न होने पर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य अपने साथियों के साथ अधिकारियों से मिले, जिसके बाद देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। अस्पताल में संगठन के प्रदेश सचिव दानिश बाबा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस घटना ने बहेड़ी में अवैध नशे के कारोबार पर बहस को फिर तेज कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशे की गतिविधियों की शिकायतें उठती रही हैं। मोहम्मद शोएब किसान संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते थे और तराई क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि इस घटना के पीछे की असल वजह क्या है।

बाइट- अरूण कुमार सिंह सीओ बहेड़ी

बाइट दुर्गेश मौर्य जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत

मृतक शोएब का फाइल फोटो

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …