Breaking News

बदायूं: थाना कादरचौक पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 10 जीवित लंगूरों के साथ तस्कर गिरफ्तार।

बदायूं: थाना कादरचौक पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 10 जीवित लंगूरों के साथ तस्कर गिरफ्तार।

बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अवैध तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जीवित लंगूरों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 जीवित लंगूर और एक सुजुकी ऑल्टो कार (UP 32 JX 4583) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सामाजिक वानिकी विभाग के बीट प्रभारी भुवनचन्द्र बेलवाल की तहरीर पर थाना कादरचौक में मुकदमा संख्या 233/2026 के तहत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा 9/51/52, भारतीय वन अधिनियम की धारा 41/42 तथा जैविक विविधता अधिनियम की धारा 7/55 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम एवं थाना कादरचौक निवासी फईम (पुत्र ताहीर) के घर पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान वहां से 10 जीवित लंगूर और तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी ऑल्टो कार बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इन वन्यजीवों की अवैध रूप से तस्करी कर इन्हें बेचने की फिराक में था। फिलहाल, बरामद किए गए सभी लंगूरों को वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित संरक्षण के लिए सौंप दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल शिवम कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, सामाजिक वानिकी विभाग के बीट प्रभारी आदित्य गंगवार तथा भुवनचन्द्र बेलवाल शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …