Breaking News

बिल्सी: घर में रखे नए एलपीजी सिलेंडर में लगी अचानक आग, दो लोग झुलसे और सामान जला।

बिल्सी: घर में रखे नए एलपीजी सिलेंडर में लगी अचानक आग, दो लोग झुलसे और सामान जला।

बिल्सी (बदायूं): बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग भड़क जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से झुलस गए, जबकि घर का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की तत्परता और मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नंबर 8 निवासी जावेद अली घर में नया एलपीजी सिलेंडर लेकर आए थे। परिवार के लोग रेगुलेटर लगाकर खाना बनाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी अचानक सिलेंडर से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के तमाम लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में जुटे जावेद और शान मोहम्मद मामूली रूप से झुलस गए।

पीड़ित जावेद अली ने बताया कि सिलेंडर पूरी तरह नया था और जैसे ही उसमें रेगुलेटर लगाया गया, उसमें अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नए सिलेंडरों और उनकी गुणवत्ता की उचित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हादसे में मामूली रूप से झुलसे दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करा दिया गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …