Breaking News

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने देर रात थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने देर रात थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने देर रात थाना कासगंज का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस (CCTNS), थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न शाखाओं और अभिलेखों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए। एसपी ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड को अपडेट और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है, जिससे अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एसपी ओपी सिंह ने अपराध रोकथाम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों का सत्यापन कर उन पर लगातार निगरानी रखी जाए। अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों का भी प्रभावी उपयोग किया जाए।

इसके अलावा आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए।

एसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। मार्ग पर प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान सहित थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …