Breaking News

कासगंज: जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, कार्रवाई पर पुनर्विचार की उठी मांग।

जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, कार्रवाई पर पुनर्विचार की उठी मांग।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कासगंज को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी से संबंधित प्रस्तावित कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष असहाब हुसैन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इस निर्णय का प्रभाव बड़ी संख्या में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। इसलिए सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए इस मामले में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में ऐसा समाधान होना चाहिए जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष खलील खान, प्रदेश सचिव अनवार अख्तर, नगर अध्यक्ष तारिक महमूद, मोहम्मद आरिफ, दिलदार, शराफत, आरिफ सैफी, तौहीद समी, मोहम्मद अजहर, रियाजुद्दीन मंसूरी, नवी, फईम, शमशाद शाह, अकरम, हैदर, कालू ठेकेदार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …