Breaking News

उझानी: रोटरी क्लब क्लासिक ने चलाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, रोपे गए 51 पौधे। 

उझानी: रोटरी क्लब क्लासिक ने चलाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, रोपे गए 51 पौधे। 

उझानी, बदायूं: धरती माँ को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ रविवार को रोटरी क्लब क्लासिक उझानी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग के नेतृत्व में कछला रोड स्थित प्रशांत गोयल के फार्म और बुटला गांव स्थित संजीव साहू की मेंथा फैक्ट्री के समीप विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने अपने परिवार के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अपनी माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कुल 51 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही क्लब के सदस्यों ने इन सभी रोपे गए पौधों के बड़ा होने तक उनकी नियमित रूप से संरक्षण और देखभाल करने की पूरी जिम्मेदारी भी ली।

कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष गौरव गर्ग ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं, उस अनुपात में नए पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रकृति का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक नागरिक को यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” रोपकर उसे एक विशाल पेड़ बनने तक उसकी संभाल करें, तभी हमारी धरती माँ को सही पोषण मिल सकेगा।

क्लब के उपाध्यक्ष अनुराग धींगड़ा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया और संदेश दिया कि हम सभी को अपने आसपास पौधे लगाने चाहिए और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव सिद्धार्थ जैन ने किया। अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष प्रतीक गोयल और उपाध्यक्ष अनुराग धींगड़ा द्वारा किया गया, जबकि मातृशक्ति का स्वागत वर्षा गर्ग, अनामिका जैन, सोनाक्षी गोयल और मोना धींगड़ा ने किया।

इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अमित छाबड़ा, अमित मित्तल, अंकुर गोयल, अश्वनी गोयल, दिलीप भल्ला, मनीष अदलखा, मनीष गोयल, पुलकित भाटिया, साकेत गर्ग, सुमित माहेश्वरी, सिद्धांत जैन, प्रशांत गोयल, सुशील साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा मातृशक्ति में सुमन मित्तल, नेहा गोयल, मीनाक्षी भल्ला, नीति अदलखा, रिया गोयल, मीनाक्षी गोयल, जिम्मी भाटिया, सरिता गर्ग और मोना माहेश्वरी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ने यह संकल्प लिया कि यह पर्यावरण हितैषी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और क्लब का हर सदस्य अपने घर-परिवार में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी पूरी देखभाल करेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …