Breaking News

बिल्सी: सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन।

बिल्सी: सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन।

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी नगर में सोशल मीडिया पर कथित रूप से हिंदू समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है। संगठन ने बिल्सी कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के शुभम शर्मा ने आरोप लगाया कि बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर-8 निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। उनका कहना है कि इस तरह की पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है।

रविवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बिल्सी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि पुलिस को इस मामले में शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान पवन कुमार गुप्ता, मोहित शर्मा, प्रमोद तोमर सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …