Breaking News

जरीफनगर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

जरीफनगर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

जरीफनगर, बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में समसपुर-कुबरी मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा प्राथमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की बाइक से टक्कर होने के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, सिरसा खुर्द निवासी 45 वर्षीय सत्यपाल पुत्र परसोती अपने साथी भगवान दास पुत्र हरदयाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरसा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आगे की चिकित्सा प्रक्रिया शुरू की।

सूचना मिलने पर जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे की सूचना परिवार तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्कॉर्पियो चालक के संबंध में जानकारी जुटाकर उसकी तलाश की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए आदर्श।

कासगंज: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने …