Breaking News

शाहजहाँपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहाँपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गदियाना तिराहा से बुधवार सुबह करीब 10:35 बजे पकड़ा।

थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गत 22 जून को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि फजालुद्दीन खां नाम के व्यक्ति ने उससे शादी का वादा किया था और इसी झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। विवेचना और साक्ष्यों के संकलन के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5 को भी जोड़ा गया है।

उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार और कांस्टेबल ऋषिपाल अत्री की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी फजालुद्दीन पुत्र मंगलशाह, निवासी ग्राम चौढेरा (थाना आर.सी. मिशन) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!