Breaking News

गंजडुंडवारा: जागेश्वर धाम में महादेव को अर्पित होगा विजय त्रिशूल, नगर रक्षा व विश्व कल्याण के लिए हुआ महायज्ञ।

गंजडुंडवारा: जागेश्वर धाम में महादेव को अर्पित होगा विजय त्रिशूल, नगर रक्षा व विश्व कल्याण के लिए हुआ महायज्ञ।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा। कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी में उत्तराखंड के पौराणिक जागेश्वर धाम में भगवान शिव के परम प्रिय आयुध ‘विजय त्रिशूल’ की स्थापना हेतु धार्मिक अनुष्ठान पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हो रहा है। इस विशेष आयोजन के तीसरे दिन दशहरे की पावन सुबह पर 51 दंपतियों ने पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन व अभिषेक किया। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विजय त्रिशूल का महाअभिषेक किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य नगर की रक्षा, सर्वजन सुख-समृद्धि और विश्व शांति की स्थापना है। वृंदावन से पधारे मुख्य वक्ता आचार्य अवधेश वशिष्ठ ने कथा के दौरान भगवान शिव को त्रिशूल अर्पित करने के आध्यात्मिक महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में यह एक दुर्लभ अवसर है जब कोई नगर सामूहिक रूप से भगवान महादेव को विजय त्रिशूल भेंट कर रहा है। आचार्य ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि देवताओं के कवच पाठ से मानव मात्र की सुरक्षा होती है और जीवन की जटिल समस्याओं का समाधान शास्त्र व शस्त्र दोनों से संभव है।

कार्यक्रम के मुख्य संकल्पकर्ता आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि इस अनुष्ठान की प्रेरणा उन्हें एक संत के माध्यम से मिली थी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित कार्य है, जिसमें किसी एक व्यक्ति को प्रधानता न देकर पूरे नगर को सहभागी बनाया गया है। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में आयोजित भव्य ‘नगर रक्षा यज्ञ’ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मंदिर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, संकल्प मंत्री हरिओम गुप्ता, प्रफुल जैन, डॉलर गुप्ता, स्कंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, अमित चंद्र, अंबुज गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, रूबल गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश शर्मा, अनुग्रह गुप्ता, सुनील लल्ला, प्रदीप गुप्ता, शैलेश अग्रवाल सहित पूर्व सभासद हरिओम, सभासद रवि गुप्ता, जितेंद्र सिंह कविराज और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा गंजडुंडवारा शिव भक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!