Breaking News

बदायूं: गैस कनेक्शन में बड़ा फर्जीवाड़ा! एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली और रिकॉर्ड से नाम गायब करने का गंभीर आरोप।

बदायूं: गैस कनेक्शन में बड़ा फर्जीवाड़ा! एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली और रिकॉर्ड से नाम गायब करने का गंभीर आरोप।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। जिले में गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी और धांधली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कादरचौक क्षेत्र के निवासी एवं अधिवक्ता रजनेश कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र देकर शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता रजनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब छह वर्ष पूर्व अपने पिता के नाम पर विजय नगर स्थित शुभ कृष्णा भारत गैस एजेंसी से कनेक्शन लिया था। पिछले कुछ महीनों से एजेंसी के बंद रहने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब उन्होंने एजेंसी के संपर्क नंबर पर बात की, तो उन्हें बताया गया कि कनेक्शन का [आधार सत्यापन] कराना अनिवार्य है, तभी गैस की आपूर्ति हो सकेगी।

पीड़ित का आरोप है कि 9 जून 2026 को वे अपने पिता के साथ एजेंसी पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एजेंसी के रिकॉर्ड में उनके कनेक्शन का कोई अता-पता ही नहीं है। आरोप है कि इसके बाद भी कर्मचारियों ने केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के एवज में उनसे 5000 रुपये की अवैध मांग की।

रजनेश कुमार ने जब अपने स्तर पर दस्तावेजों की जांच की, तो उन्हें भारी अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने एजेंसी के मोबाइल नंबर 9520040999 पर फोन करके स्पष्टीकरण मांगा, तो कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि एजेंसी की मुहर का दुरुपयोग करके फर्जी कनेक्शन जारी किए गए थे। पीड़ित के पास इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। अधिवक्ता रजनेश कुमार ने एजेंसी संचालक संजीव गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति विभाग से मामले की गहन जांच की मांग की है।

इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप है। फिलहाल विभाग इस शिकायत की पड़ताल कर रहा है। माना जा रहा है कि जांच के बाद एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!