Breaking News

चहनियां: वर्षों बाद ग्रामीणों की मुराद हुई पूरी, विधायक निधि से ‘शहीद बाबा मार्ग’ के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ।

चहनियां: वर्षों बाद ग्रामीणों की मुराद हुई पूरी, विधायक निधि से ‘शहीद बाबा मार्ग’ के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। ग्राम सभा खण्डवारी (रानेपुर) के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से उपेक्षित पड़े अति प्राचीन ‘शहीद बाबा मार्ग’ का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। इस मार्ग के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही वर्षों पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। सड़क निर्माण का यह कार्य सकलडीहा विधानसभा के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की निधि से स्वीकृत किया गया है।

इस मार्ग के महत्व को देखते हुए ग्राम प्रधान साबित्री गुप्ता ने विधायक के समक्ष प्रस्ताव रखा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने विकास कार्य को हरी झंडी दे दी। पीडियूनगर मुख्य मार्ग से जुड़ा शहीद बाबा मार्ग, जहाँ दर्जनों परिवार निवास करते हैं, लंबे समय से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था। इस मार्ग पर अब तक केवल कच्चा काम ही हुआ था, जिसके कारण बरसात और सामान्य दिनों में भी ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानपति सतीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक निधि से करीब 6 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य चक मार्ग से होकर बाबा मजार तक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि गांव के चहुंमुखी विकास के लिए वे संकल्पित हैं और अब हर गली व मोहल्ले में नाली व खड़ंजा निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानपति सतीश गुप्ता, रोजगार सेवक पवन शर्मा, पंचायत सहायक अजय गुप्ता, आलमगीर अली, सोनू चौहान, रुस्तम अली, लवकुश यादव और नत्थू यादव सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और विधायक का आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!