Breaking News

बदायूं: समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों और काव्य संध्या का होगा आयोजन।

बदायूं: समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों और काव्य संध्या का होगा आयोजन।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक और वरिष्ठ समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि 13 जून को पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में पूरे दिन विभिन्न सेवा प्रकल्पों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा नेता एवं बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में समाज सेवा का संकल्प लेते हुए सुबह आठ बजे से इंदिरा चौक पर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से कोठीवाला मंदिर, टिकटगंज पर राहगीरों के लिए शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। सेवा कार्यों की कड़ी में शाम चार बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।

शाम पांच बजे सूर्यकुंड स्थित गुरुकुल में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भेंट की जाएगी और इसके बाद ब्रह्म दत्त गौशाला में पौधारोपण कर गौ-सेवा का संकल्प दोहराया जाएगा। कार्यक्रमों के समापन पर शाम सात बजे से मोहल्ला चौबे में ‘एक शाम दिनेश चंद्र शर्मा के नाम’ शीर्षक से काव्य संध्या का आयोजन होगा, जिसमें कवि सम्मेलन और मुशायरे के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए क्लब के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सहसचिव गौरव पाठक, महिला प्रकोष्ठ की सचिव गीता शर्मा, अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक, वैदिक पाठक, प्रज्ञा अमन मयंक पाठक, नियति मिश्रा, काव्या पाठक, काशी पाठक, अचिन मासूम, रितेश उपाध्याय और शैलेन्द्र शर्मा व रमेश गुप्ता सहित क्लब के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!