Breaking News

बिसौली: श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन; रचनात्मक गतिविधियों से निखर रही बच्चों की प्रतिभा।

समर कैंप में बच्चों ने बिखेरे कला के रंग, क्ले मॉडलिंग और मंडेला आर्ट ने मोहा मन।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस शिविर में कक्षा चार से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को कला और कौशल से जुड़ी विभिन्न विधाओं का हुनर सिखाया जा रहा है, जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग, एंब्रॉयडरी, मेहंदी और रंगोली के साथ-साथ मंडेला आर्ट का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पूरी प्रशिक्षण कक्षाएं विद्यालय की अनुभवी शिक्षिका कविता कथूरिया तथा रोमा कपूर के कुशल निर्देशन में संचालित की जा रही हैं, जहाँ बच्चे खेल-खेल में नई तकनीक सीख रहे हैं।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए आर्ट एवं क्राफ्ट के तहत बेहद आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और घर की साज-सज्जा के उपयोगी सामान तैयार किए। वहीं क्ले मॉडलिंग के सत्र में बच्चों ने मिट्टी से कलात्मक शिवलिंग, भगवान शिव और गणेश जी की प्रतिमाओं के साथ विभिन्न प्रकार के फूल, फल और सुंदर गुलदस्ते बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिविर में बच्चों को मंडेला आर्ट भी सिखाई गई, जो ज्यामितीय आकृतियों से बना एक गोलाकार डिज़ाइन या पैटर्न होता है और इसे कला व आध्यात्मिकता में ब्रह्मांड की संपूर्णता तथा एकता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा कुकिंग क्लास में बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट सैंडविच, जलजीरा और चना मसाला बनाना सीखा।

इस रचनात्मक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से आदर्श मिश्रा, आरव कटिया, अभय प्रताप सिंह, अथर्व सिंह, अनिका, अनिरुद्ध शंखधार, अंश शर्मा, अंशिका सिंह, अनुभव, अर्जुन, अथर्व शंखधार, आयुष चौहान, अजहर अली खान, भव्य वाष्र्णेय, दक्ष यादव, दक्षित उपाध्याय, गोपाल, गुलाम, गुनगुन, हर्षित पाठक, कृष्णा यादव, कुलदीप, मयंक राठौर, माही, नैतिक, निखिल यादव, निशांत यादव, पावनी, प्रतीक यादव, रिजवान, नूर, समृद्धि यादव, सार्थक मिश्रा, सपना, आहिल, आस्था गौर, आरव सक्सेना, आर्यन, अफान खान, अनंत शर्मा, असम खान, अभय यादव, अर्चिता चौहान, अवनी चौहान, देव, डोली, देवांश उपाध्याय, हर्षिता, हेमंत शर्मा, हिना, ईशान सिंह, निशांत पाराशरी, निखिल, प्रशांत, प्रखर प्रताप सिंह, रौनक, राजकमल और रुद्रांश उपाध्याय सहित अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने कैंप का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडलों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण दे रहे सभी शिक्षकों के कड़े परिश्रम और रुचि की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस प्रकार की सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से बच्चों की कल्पना शक्ति तीव्र होती है और उनके भीतर सृजनात्मकता व आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!