Breaking News

अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में मेधावियों का सम्मान, बांटी गईं साइकिलें।

पूर्व सांसद और विधायक की मौजूदगी में चमके टॉपर छात्र, प्रबंधक ने अतिथियों का जताया आभार

संवाददाता, वसीम कुरैशी

पीथनपुर (कासगंज)। पीथनपुर गढ़का स्थित अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन बेहद गरिमामय और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रत्येक कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा साइकिल और चमचमाती ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे और बच्चों की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे स्कूल परिवार व क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, पटियाली क्षेत्र की विधायक नादिरा सुल्तान और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. नवल किशोर शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ ही शाहरुख राज साथी सहित कई जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को देखने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिससे पूरा पंडाल खचाखच भरा नजर आया।

वार्षिक उत्सव के मुख्य आकर्षण के बाद विद्यालय के प्रबंधक छोटे भाई सहबाज खान ने मंच पर आए सभी सम्मानित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधन और समस्त विद्यालय परिवार की ओर से समारोह को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का दिल से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी गईं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!