Breaking News

सृजनात्मकता की उड़ान: देवराहा बाबा स्कूल में नन्हे बच्चों ने क्ले मॉडलिंग से उकेरी कलाकृतियां।

सृजनात्मकता की उड़ान: देवराहा बाबा स्कूल में नन्हे बच्चों ने क्ले मॉडलिंग से उकेरी कलाकृतियां।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आई। शिविर के दौरान कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस और इंग्लिश स्पीकिंग का उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण लिया।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन शिक्षिका श्वेता शर्मा के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षिका सुंदरी, विनीता, स्वाती सक्सेना, दिव्या चौहान, सिम्मी, रीता और नीलोफर सहित अन्य शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से सुंदर कार्ड और घर की साज-सज्जा के उपयोगी सामान तैयार किए। क्ले मॉडलिंग सत्र बच्चों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें नन्हे हाथों ने मिट्टी से शिवलिंग, भगवान गणेश की प्रतिमाएं तथा विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूल और फल बनाकर अपनी कल्पना को जीवंत किया।

प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में आराध्या सिंह, आराध्या मिश्रा, अनन्या, अक्षय, जेम्स बॉन्ड, कुंज वार्ष्णेय, काव्या यादव, फैज हसन और शिवांश सहित अनेक छात्र-छात्राएं शामिल रहे। बच्चों की इस मेहनत और रचनात्मकता ने मौजूद शिक्षकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने सभी शिक्षकों के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसी रचनात्मक गतिविधियों से न केवल बच्चों की कल्पना शक्ति तीव्र होती है, बल्कि उनके भीतर सृजनात्मकता और कुछ नया करने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। शिविर में चेतना, नीलम, शगुफ्ता, सुरभि मिश्रा, कुमकुम मिश्रा और अर्चना रस्तोगी जैसे शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!