Breaking News

बिसौली: आंधी-तूफान के पीड़ितों को मिला सरकारी संबल, प्रभारी मंत्री ने सौंपे 4-4 लाख के चेक।

बिसौली: आंधी-तूफान के पीड़ितों को मिला सरकारी संबल, प्रभारी मंत्री ने सौंपे 4-4 लाख के चेक।

आई एम खान 

बिसौली। जनपद में बीते दिनों आए भीषण आंधी-तूफान के दौरान जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान कर राहत पहुंचाई गई है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और दैवीय आपदा राहत मद से स्वीकृत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जान गंवाने वालों में ग्राम फतेहपुर बीरमपुर निवासी रामश्री, तर्क परौली निवासी लक्ष्मी देवी और डिबाई तहसील के ग्राम भोपतपुर निवासी ट्रक ड्राइवर योगेश कांत शामिल हैं। प्रभारी मंत्री ने परिजनों को संबल देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार दुख की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें इस कठिन समय से उबरने में मदद मिल सके।

इस दौरान जिला प्रशासन की तत्परता भी सराहनीय रही। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (IAS) श्री साई आश्रित शाख मुरी ने राज्य आपदा मोचक निधि से सहायता राशि को युद्ध स्तर पर प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों के खातों में भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की। प्रभारी मंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में अन्य हुए नुकसान का भी उचित आकलन किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार और मनोज शर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा दिखाई गई इस सक्रियता से पीड़ित परिवारों ने समय रहते राहत महसूस की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!