Breaking News

बदायूं: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने महिलाओं और मासूमों को भी नहीं बख्शा।

बदायूं: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने महिलाओं और मासूमों को भी नहीं बख्शा।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं/कुंवरगांव। जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम पड़ौलिया में एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहाँ मामूली बात पर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ित रुखसार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 12 मई की है जब उनके बच्चे घर के भीतर पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही हिमात अली, जाबिर और आमिर खान अपने अन्य साथियों के साथ अवैध तमंचों और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए।

आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नियत से परिवार पर हमला किया और जब घर की महिलाओं—सास व ननद—ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। दबंगों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उन्होंने 8-9 साल के मासूम बच्चे को भी निशाना बनाया और घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए सारा सामान तहस-नहस कर दिया।

इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के स्पष्ट वीडियो साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद थाना पुलिस दोषियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है। पुलिस की इस बेरुखी और न्याय न मिलने से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि वीडियो साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!