Breaking News

कासगंज: गंगा में डूबे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव, घर पहुंचते ही मचा कोहराम।

कासगंज: गंगा में डूबे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव, घर पहुंचते ही मचा कोहराम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज/गंजडुंडवारा। जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिहोला के पास गंगा नदी में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। करीब 18 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद गुरुवार को गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया। मृतक अरुण कुमार उर्फ अजय पुत्र जनक सिंह, गंजडुंडवारा कस्बे के मोहल्ला धनपाल का निवासी था और अपने ननिहाल गांव मिहोला आया हुआ था।

बुधवार शाम करीब चार बजे वह अपने साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था, जहाँ गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंचल सिरोही और कादरगंज चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया, लेकिन अंधेरा और बहाव तेज होने के कारण रात में सफलता नहीं मिल सकी।

गुरुवार सुबह दोबारा शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम जब युवक का शव उसके पैतृक निवास मोहल्ला धनपाल पहुंचा, तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। अपने सबसे छोटे बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई और परिवार में मातम छा गया। देर शाम गौशाला रोड स्थित अंत्येष्टि स्थल पर नम आंखों के बीच युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!