Breaking News

बिसौली: गौ माता के सम्मान और मौलिक अधिकार के लिए बिसौली में हुंकार, 27 जुलाई को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन।

गौ माता के सम्मान और मौलिक अधिकार के लिए बिसौली में हुंकार, 27 जुलाई को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गौ भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘गौ सम्मान आवाहन’ अभियान की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों से भारतीय संस्कृति की प्रतीक गौ माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान का मौलिक अधिकार दिलाने की मांग की जा रही है।

बैठक में गौ भक्त विभु शर्मा ने बताया कि पूज्य साधु-संतों के मार्गदर्शन में इस आंदोलन को चार चरणों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को देश के शीर्ष नेतृत्व—प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। अब दूसरे चरण के तहत आगामी 27 जुलाई को जिला अधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा जाएगा। इसके पश्चात तीसरे चरण में 27 अक्टूबर को दिल्ली में ज्ञापन दिया जाएगा और अंतिम चरण में पांच-पांच साधु-संत अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

गौ सेवक विभु शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक दायरे में रहकर राष्ट्र हित और संस्कृति की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में प्रखर रस्तोगी, शोभित वार्ष्णेय, बिट्टू मौर्य, तपिश माहेश्वरी, लोकेश, प्रखर शर्मा, यश नेहरा, हर्षित वार्ष्णेय और शनि शर्मा जैसे युवा गौ भक्त सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गौ माता को उचित सम्मान दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!