Breaking News

बिजली विभाग की अनदेखी: गंजडुंडवारा के घबरा गांव में चार दिन से पसरा अंधेरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

बिजली विभाग की अनदेखी: गंजडुंडवारा के घबरा गांव में चार दिन से पसरा अंधेरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। गंजडुंडवारा ब्लॉक के ग्राम घबरा में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण भीषण गर्मी में नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुंका पड़ा है, जिसके कारण आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने से जहाँ 200 से अधिक परिवारों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है, वहीं पेयजल का संकट भी गहरा गया है।

​ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और दैनिक कामकाज ठप पड़ गए हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी सुध लेने नहीं पहुँचा। विभाग की इसी संवेदनहीनता और उदासीनता से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से मोरपाल सिंह, सचिन, रमाकांत, भूपेंद्र राठौर, नितिन मिश्रा, मोहित, लोकपाल, मुन्नी देवी, ममता देवी और सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …