Breaking News

बिसौली में एसडीबी पब्लिक स्कूल का शानदार बोर्ड रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम।

बिसौली में एसडीबी पब्लिक स्कूल का शानदार बोर्ड रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित एसडीबी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 सीबीएसई परीक्षा परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई और वे स्कूल पहुंचकर अपनी सफलता का जश्न मनाने लगे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रबंधक अखिलेश वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या मीनू एल. बत्रा तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिणाम में दिव्यांशी चौहान ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीपक गोस्वामी 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नविका ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इनमें अरिवा (90.2%), अनंत कुमार शाक्य (87.8%), आस्था गुप्ता (86%), तेजस गौर (85.2%), शुभी (82.8%), अमिरल गौर (81.2%) और कुमार संभवम (81.2%) शामिल हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी समर्पण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!