Breaking News

जल निकासी व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, आश्वासन के बाद खुला मार्ग।

जल निकासी व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम, आश्वासन के बाद खुला मार्ग।

संवाददाता: शैलेश सिंह

चन्दौली। बबुरी थाना क्षेत्र के दूदें गांव के पास निर्माणाधीन संपर्क मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बिना क्रॉस-ड्रेनेज और उचित आउटलेट के सड़क निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में बरसात के दौरान खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप था कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई, लेकिन कार्य की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सूचना मिलने पर बबुरी थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों, कार्यदायी संस्था तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत की। शुरुआत में ग्रामीण मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए, लेकिन बाद में अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने पर जाम समाप्त कर दिया गया और यातायात बहाल हो गया।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 72 घंटे के भीतर स्थल का चिन्हांकन कर जल निकासी की व्यवस्था के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण फिलहाल मान गए। वहीं मौके पर मौजूद भाजपा नेता राणा सिंह ने कहा कि यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित सड़क निचली कृषि भूमि की ओर ढलान लिए हुए है, इसलिए पाइप कल्वर्ट, क्रॉस-ड्रेनेज और नालियों का उचित प्रावधान जरूरी है, अन्यथा जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है।

अब जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित कार्यदायी संस्था पर है कि तय समय के भीतर जल निकासी की योजना के साथ निर्माण कार्य शुरू कराए। थाना अध्यक्ष ने भी आश्वासन दिया कि समय सीमा में काम शुरू न होने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करायाीज्ञ जाएगा।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!