Breaking News

चौबारी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह।

चौबारी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बरेली। जनपद बरेली में मां गंगा के तट पर बसे गांव चौबारी में इन दिनों धार्मिक माहौल बना हुआ है। शिव मंदिर प्रांगण के समीप ग्राम प्रधान पप्पू सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का आनंद लेने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

मंगलवार 31 मार्च 2026 को आयोजित कथा कार्यक्रम में नन्द किशोर चौहान उर्फ नन्दू भइया भी शामिल हुए और कथा का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वृंदावन से पधारे संत राघव ऋषि जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण ही मनुष्य के लिए सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने बताया कि भगवान का नाम ही वह साधन है, जिसके माध्यम से मनुष्य जीवन के कष्टों से मुक्ति पा सकता है।

बताया गया कि 30 मार्च 2026 को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम भी बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कथा आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में पूरे गांव का सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्यक्रम भव्य और सफल हो रहा है।

कार्यक्रम में गुड़िया पांडे, प्रदीप पांडे, भारतेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, कौशल सिंह, प्रमोद कुमार, रंजीत सिंह, अंकित चौहान, अरुण चौहान, धर्मवीर सिंह, मोहित मिश्रा, राजीव भदौरिया, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह गुड्डू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!