Breaking News

बिसौली: कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में मेगा पीटीएम व सम्मान समारोह आयोजित।

कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में मेगा पीटीएम व सम्मान समारोह आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में सोमवार को सत्रांत दिवस के अवसर पर मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं तथा पूरे वर्ष 212 दिन उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि रमेश पाल यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह और उपाध्यक्ष हिरदेश बाबू ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा 8 में नीलम ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में सचिन ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय तथा विवेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 6 में ललित यादव प्रथम, पीयूष यादव द्वितीय और देव तृतीय स्थान पर रहे।

मार्च माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले 139 छात्र-छात्राओं को रोटेरियन अनमोल गर्ग द्वारा भेजे गए पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित 18 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता और अंजुम बुशरा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!