Breaking News

मानक के विपरीत नाली निर्माण पर भड़के प्रधानपति, कार्य रोकने की दी चेतावनी।

मानक के विपरीत नाली निर्माण पर भड़के प्रधानपति, कार्य रोकने की दी चेतावनी।

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के खण्डवारी इलाके में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। घटिया निर्माण की शिकायत मिलने पर प्रधानपति सतीश गुप्ता मंगलवार को मौके पर पहुंचे और कार्य की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की चेतावनी दी।

बताया जाता है कि चहनियां से पीडीडीयू नगर तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिस पर चलना भी मुश्किल हो गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से सड़क निर्माण का कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन खण्डवारी क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य पिछले छह माह से अधूरा और धीमी गति से चल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जो नाली बनाई गई है, वह घटिया निर्माण के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है। पहले भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ।

मौके पर पहुंचे प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि कहीं नाली सड़क के बराबर बनाई जा रही है तो कहीं दो फीट नीचे, जिससे भविष्य में हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, जेई और एई को इस संबंध में अवगत कराते हुए कार्य की गुणवत्ता सुधारने की मांग की।

प्रधानपति ने स्पष्ट कहा कि यदि मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हुआ तो इसे बंद करा दिया जाएगा। वहीं विभागीय अधिकारियों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच करने का आश्वासन दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!