Breaking News

संदिग्ध वन्यजीव हमले में नवजात की मौत, गांव में दहशत का माहौल।

संदिग्ध वन्यजीव हमले में नवजात की मौत, गांव में दहशत का माहौल।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले के निनौहनी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध वन्यजीव के हमले में 25 दिन की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह घटना सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत थाना हरैया क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे घर के आंगन में लेटी नवजात बच्ची को कोई जंगली जानवर उठाकर ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की गई।

करीब 400 मीटर दूर गेहूं के खेत में बच्ची को बरामद किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता गहरे सदमे में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी वन्यजीव के स्पष्ट पदचिह्न नहीं मिले हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीवों के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!