Breaking News

देवीपाटन धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

देवीपाटन धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद के प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शक्तिपीठ में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।

मुख्यमंत्री करीब डेढ़ से दो घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने चल रहे नवरात्रि मेला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं प्रवेश और निकास मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

नवरात्रि के अवसर पर देवीपाटन धाम में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …