Breaking News

बरेली: टीबी मुक्त समाज की ओर बढ़ता कदम, बरेली में जागरूकता शिविर आयोजित।

टीबी मुक्त समाज की ओर बढ़ता कदम, बरेली में जागरूकता शिविर आयोजित।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में एक विशेष विधिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी जैसी संक्रामक बीमारी के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वास्थ्य व विधिक अधिकारों की जानकारी देना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर डॉ. अवधेश शर्मा ने लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर कानूनी मदद प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शिविर में टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। क्षय रोग परामर्शदाता संदीप सक्सेना ने कहा कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने मरीजों से दवा का पूरा कोर्स करने की अपील की।

इस दौरान लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, खुले में थूकने से बचने, मास्क का प्रयोग करने और धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि व्यक्तिगत सावधानी और सामाजिक जागरूकता ही टीबी की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है।

कार्यक्रम में डॉ. एल.के. सक्सेना, डॉ. संजीव मिश्रा, रेखा गौतम (एचआईवी काउंसलर), अंजलि सक्सेना सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों के परिजन मौजूद रहे। सभी ने मिलकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया और नियमित उपचार के लिए प्रेरित किया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट है कि टीबी के खिलाफ जागरूकता अब जनभागीदारी का रूप ले रही है।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!