Breaking News

उमरा से लौटे मौलाना मुमताज हैदर का बिसौली में जोरदार स्वागत।

उमरा से लौटे मौलाना मुमताज हैदर का बिसौली में जोरदार स्वागत।

आई एम खान 

बिसौली। सऊदी अरब से उमरा की पवित्र इबादत पूरी कर लौटे मौलाना मुमताज हैदर का नगर आगमन पर अकीदतमंदों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका इस्तकबाल किया और मुबारकबाद दी।

कस्बा सैदपुर निवासी और सुनहरी मस्जिद के मुताबल्ली मौलाना मुमताज हैदर हाल ही में उमरा अदा करने के लिए मदीना शरीफ गए थे। उनके वतन लौटने पर नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बिलाल मस्जिद के इमाम मौलाना शादाब रजा उवैसी, कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी तथा मदरसा जामिया हनफिया रजविया के नाजिम-ए-आला मुफ्ती शाने आलम मिस्बाही के नेतृत्व में अकीदतमंदों ने ए.आर. फिलिंग सेंटर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, हाफिज मेहरबान खां, मशहूद खां हमदम, सपा नेता वाजिद खान, जाकिर खां, फराज खां, मुशाहिद अल्वी, मो. उमर, मो. कैफ, अमन खां, शम्सीर अब्बासी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!