Breaking News

बदायूं: हेयर सैलून में फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।

हेयर सैलून में फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।

बदायूँ। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, बीते 16 मार्च को ग्राम ईखखेड़ा स्थित एक हेयर सैलून की दुकान में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने समीर नामक युवक को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने 21 मार्च को ऐपुरा मोड़ के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में यशपाल, राकेश, आशीष और मनवीर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घायल समीर की सैलून दुकान आरोपी मनवीर की ससुराल में थी। बताया गया कि समीर के मनवीर की पत्नी से पहले से संबंध थे और शादी के बाद भी वह बातचीत करने का प्रयास करता था। इसी बात से नाराज होकर मनवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!